फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The station is being redeveloped at a cost of Rs 29 crore, but the ticket counter is in a dilapidated condition.

Sonipat News: स्टेशन का हो रहा 29 करोड़ से पुनर्विकास, पर टिकटघर खस्ताहाल

Fri, 28 Nov 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The station is being redeveloped at a cost of Rs 29 crore, but the ticket counter is in a dilapidated condition.
फोटो 03- सोनीपत स्टेशन परिसर में गुड़ मंडी की तरफ बना पुराना टिकट घर। संवाद
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन का 29 करोड़ रुपये से पुनर्विकास किया जा रहा है मगर 22 साल से बंद टिकट घर खस्ताहाल होने लगा है। रेलवे ने सोनीपत स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर गुड़ मंडी की ओर वर्ष 2000 में टिकट घर बनाया था। 3 साल बाद उसे बंद कर दिया गया था। यात्री अब दोबारा से उसे चालू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

यात्री विकास कुमार, नरेश, संदीप, अंकित ने बताया कि गुड़ मंडी की तरफ यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट घर का निर्माण किया गया था। 22 साल से गुड़ मंडी की तरफ के यात्री इस सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

मॉडल स्टेशन बनाने के लिए स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियां जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं लेकिन दूसरी ओर शहर के दूसरे हिस्से के यात्रियों को टिकट लेने के लिए फुट ओवरब्रिज पार करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को टिकट के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। अधिकारियों का इस तरफ ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को दे चुके हैं ज्ञापन
सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा यात्री गुड़ मंडी की तरफ से आवागमन कर रहे हैं। सोनीपत-गोहाना-जींद रूट के यात्रियों के लिए पुराना टिकट घर पास पड़ता है। इसके बावजूद यात्रियों की सुनवाई नहीं हो रही है। पुराना टिकट घर दोबारा शुरू करवाने के लिए यात्रियों की ओर से विधायक व मेयर के माध्यम से दिल्ली रेल अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है मगर रेल अधिकारियों ने उसके संचालन का निर्णय नहीं लिया है।

सोनीपत स्टेशन पर दूसरी तरफ बने टिकट घर को यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बंद कर दिया गया है। फिलहाल उसे दोबारा से चलाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगर यात्रियों की मांग है तो उच्च अधिकारियों से विमर्श कर टिकट घर के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed