फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The son-in-law attacked the mother-in-law who went to resolve the couple's dispute

दंपती का विवाद सुलझाने गई सास पर दामाद ने किया हमला

Wed, 29 Jun 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law attacked the mother-in-law who went to resolve the couple's dispute
खरखौदा। गांव बरोणा में बेटी-दामाद के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने गई सास पर दामाद ने हमला कर दिया। महिला को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी निवासी सरोज का कहना है कि उसकी बेटी अनीता की शादी उसने बरोणा निवासी बलजीत के साथ की थी। वह अक्सर उसकी बेटी के साथ कहासुनी करता है। बेटी के इस बारे में उसे बताने पर वह दामाद को समझाने के लिए सोमवार देर शाम बेटी की ससुराल गई। वह बेटी व दामाद के साथ बैठकर उनके मनमुटाव को दूर कर रही थी कि दामाद उसके व उसकी बेटी के साथ झगड़ा करने लगा। उसने उसे आराम से बात करने को कहा था। इससे वह तैश में आ गया और रसोई के पास रखी जेली ले आया और वह कुछ कर पाती इससे पहले ही उसके पेट में जेली से वार कर दिया। बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी दामाद जान से मारने की धमकी देकर जेली समेत भाग गया। उसकी बेटी ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरखौदा में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। खरखौदा थाना पुलिस ने आरोपी बलजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed