फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The situation on the highway approach road built with Rs 900 crore will improve in 20 days.

Sonipat News: 900 करोड़ से बने हाईवे के संपर्क मार्ग पर 20 दिन में सुधरेंगे हालात

Tue, 17 Dec 2024 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
The situation on the highway approach road built with Rs 900 crore will improve in 20 days.
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर टूटी सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। बहालगढ़ के पास संपर्क मार्ग को टूटने के चलते बंद करना पड़ा था। अब वहां पानी निकासी का प्रबंध करने के साथ ही हाईवे को पूरी तरह उखाड़कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-44 का कुंडली से पानीपत तक 900 करोड़ में चौड़ीकरण किया गया था। 24 किलोमीटर लंबे हाईवे व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर को जोड़ा गया है। हाईवे के संपर्क मार्ग पर बहालगढ़ के पास पानी भरने से बुरी तरह टूट गया था। इसके चलते संपर्क मार्ग के हिस्से को पत्थर रखकर बंद करना पड़ा था। वहीं, फ्लाईओवर के पास भी मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं। इससे हादसे का भय बना रहता है। हाईवे के दोनों तरफ बने नालों की नियमित सफाई नहीं होने की वजह से पानी सड़क पर भर जाता है। बहालगढ़ के पास हाईवे इस कद्र टूट गया है कि इसे पेट्रोल पंप के पास बंद करना पड़ा। लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए अब एनएचएआई इसका पुनर्निर्माण करा रही है।
विज्ञापन




पूरी तरह उखाड़ा गया संपर्क मार्ग

पेट्रोल पंप के पास संपर्क मार्ग को पूरी तरह उखाड़ा गया है। मार्ग से तारकोल व रोडी तक उखाड़ दी गई है। हाईवे के बीच बने नाले से संपर्क मार्ग के नाले को तोड़ा गया है, जिससे पानी निकासी आसानी से हो सके। अब यहां पर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इसे करीब 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे से गुजरते है 80 हजार से अधिक वाहन

एनएच-44 पर हर दिन 80 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं। इससे टोल टैक्स के माध्यम से मोटी राशि मिलती है। उसके बावजूद संपर्क मार्ग की हालत खस्ता होने से लोगों को दिक्कत आ रही है। इस बार मार्ग को उखाड़कर निर्माण किया जा रहा है।




-नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लेन पर निकासी का प्रबंध कर अब इसका पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पहल शुरू कर दी है। 20 दिन में निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

-प्रांजल मिश्रा, साइट इंजीनियर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed