फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Satkumbha festival concluded with the completion of the Rudra Maha Yagna, and the Shiva temple was thronged with people.

Sonipat News: रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ सतकुंभा उत्सव संपन्न, शिवालय में उमड़ी भीड़

Mon, 16 Feb 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Satkumbha festival concluded with the completion of the Rudra Maha Yagna, and the Shiva temple was thronged with people.
फोटो : सोनीपत के गांव खेड़ी गुज्जर ​स्थित सिद्धपीठ सतकुंभा तीर्थ में सतकुंभा उत्सव उमड़ी श्रद्धा
गन्नौर। खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ सतकुंभा तीर्थ में आयोजित सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव रविवार को रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पूरा तीर्थ परिसर मंत्रोच्चार, भजन और जयकारों से गुंजायमान रहा। साथ ही पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सतकुंभा तीर्थ स्थल पर पहुंचकर रूद्र महायज्ञ में पूर्ण आहुति दी। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज ने शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर प्रवचन देते हुए कहा कि शिव तप, त्याग और वैराग्य के प्रतीक हैं जबकि माता पार्वती समर्पण, शक्ति और साधना की प्रतिमूर्ति हैं।
विज्ञापन

प्रतिभागी महिलाओं को महंत की ओर से कलश व प्रसाद भेंट किए गए। भजन सम्राट चैन सिंह चंचल ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed