फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The roads got scattered due to the drizzle of rain, vehicles were wobbling

Sonipat News: बारिश की रिमझिम से बिखर गईं सड़कें, डगमगा रहे वाहन

Mon, 16 Sep 2024 07:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
The roads got scattered due to the drizzle of rain, vehicles were wobbling
सोनीपत। बारिश की रिमझिम से ही जिले भर की सड़कें खस्ताहाल हैं। कई सड़कों पर हो चुके बड़े-बड़े गड्ढों में राहगीरों के साथ वाहन चालकों भी चलना मुश्किल हो रहा है। कदम-कदम पर गड्ढे वाहन चालकों के मार्ग में बाधा बन रहे हैं। खस्ताहाल सड़कों के कारण वाहन चालक डगमगा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई सड़कें वाहन चालकों के लिए जानलेवा तक साबित हो रही हैं, जबकि अधिकारियों से लेकर नेता तक चुनावी माहौल में व्यस्त हैं। इधर आमजन को गड्ढों में हिचकाेले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर शहर व गांवों को जोड़ने वाले अधिकतर संपर्क मार्ग खस्ताहाल हो चुके हैं। निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से अधिकतर सड़कें खस्ताहाल होने लगी हैं। सड़कों के निर्माण व मरम्मत पर लगाया गया करोड़ों रुपया बारिश के पानी में बह रहा है। जिलाभर की हर विधानसभा में भले ही सड़कों के सुंदरीकरण के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि खर्च किए जाने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन स्थिति कुछ और ही बयां कर रही हैं। हालांकि दूसरे चरण में सड़कों के सुधार कार्य में कई जगह आचार संहिता व बारिश रुकावट बनी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने विधायक कोटे के पहले चरण में वर्ष 2023 में जिला में करीब 107.83 करोड़ रुपये से 82 सड़कों के सुधार का कार्य करवाया था। सड़काें के सुंदरीकरण की शुरुआत मई 2023 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सेक्टर-12 में शिलान्यास से की थी। नगर निगम ने भी कई कॉलोनियों की सड़कें बनवाकर लोगों को सौगात दी है। यह सभी सड़कें शहर में कॉलोनियों व हर ब्लॉक में गांवों को आपस में जोड़ती हैं। अब बारिश ने ही नेताओं व अधिकारियों द्वारा किए गए सुरक्षित सड़कों के दावों की पोल खोल दी है। संपर्क मार्गों की हालत ज्यादा खराब है, इन पर बारिश का पानी भर रहता है। हालांकि इससे शहर के वीआईपी क्षेत्र भी अछूते नहीं हैं, जगह-जगह गड्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी निकासी बड़ी बाधा, हो रहा जलभराव
अधिकतर सड़काें पर पानी निकासी व्यवस्था का अभाव सड़कों के खस्ताहाल होने का बड़ा कारण बन रहा है। थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़कों पर जलभराव हो रहा है। कई क्षेत्रों में ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इनमें बहालगढ़ रोड, मामा-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड, सब्जी मंडी के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-23 मार्ग, महलाना-ककरोई रोड, ककरोई रोड, मुरथल रोड, गांव ठरू, मयूर विहार, जीटी रोड-रामनगर रोड, सोनीपत-चटिया औलिया रोड, रामनगर-धतूरी रोड, गांव पुरखास रोड, शहजादपुर, सांदल खुर्द, जीटी रोड से बाई रोड, भाखरपुर रोड, गढ़ी ब्राह्मणान, सांदल कलां-रेलवे स्टेशन मार्ग, जीटी रोड से मुरथल वाया हसनपुर रोड, गोहाना-सिसाना रोड, खरखौदा-मटिंडू-मोरखेड़ी रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत दहनीय है।

लोक निर्माण विभाग ने सोनीपत व गोहाना ब्लॉक में कई सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत का कार्य करवा दिया है। कई जगह निकासी की अव्यवस्था के चलते सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं, वहां पैचवर्क करवाया जा रहा है।
- प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
गन्नौर व राई ब्लॉक में विधायक कोटे के तहत पहले चरण में अधिकतर सड़कों की मरम्मत हो चुकी है। दूसरे चरण के तहत कुछ सड़कों पर मरम्मत का शुरू कर दिया गया है। जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
शहर में चल रहे मॉडल टाउन रोड, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। कुछ सड़कें तारकोल से बनी हैं, इन पर अगले महीने तक मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।
- पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed