फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The real builder of Bhakra Dam was Deenbandhu Chhotu Ram

Sonipat News: भाखड़ा बांध के असली निर्माता थे दीनबंधु छोटूराम

Wed, 14 Feb 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
The real builder of Bhakra Dam was Deenbandhu Chhotu Ram
सोनीपत। छोटूराम स्मारक समिति की ओर से बुधवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में छोटूराम जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राममेहर सिंह छिक्कारा ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम नहीं होते,तो किसान गरीब ही रहते। उन्होंने गरीबों का उद्धार किया। मंच संचालन कर रहे छोटूराम स्मारक समिति के सहसचिव एवं साहित्यकार डाॅ. संतराम देशवाल ने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ही भाखड़ा बांध के असली निर्माता थे। लालसिंह आंतिल ने कहा कि समय-समय पर समाज के उद्धार के लिए दीनबंधु छोटूराम जैसे महापुरुष जन्म अवश्य लेते हैं। इस दौरान हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का प्रतिष्ठित ''''सूर साहित्य सम्मान'''' मिलने पर डाॅ. संतराम देशवाल को सम्मानित किया। इससे पहले समिति के महासचिव जयलाल मान ने धर्मशाला की उपलब्धियों से अवगत करवाया। छात्र-छात्राओं के बीच भाषण और गीत-भजन-रागनी प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका पूर्व उप कुलपति डाॅ. दलीप सिंह चौधरी, डाॅ. संदीप दहिया, डाॅ. अनीता देवी, कलाकार सत्यवान सरोहा ने निभाई। इस दौरान निगम पार्षद नीतू दहिया, राजेश दहिया, पूर्व प्राचार्य डाॅ. सत्यवीर मलिक, जगजीत सिंह मलिक, रमेश लठवाल, रणधीर सिंह सांगवान, मांगेराम राठी, बलजीत पहल, हरज्ञान सिंह, मेहताब दहिया, कुलदीप देशवाल, प्रताप सिंह राणा, वेदप्रकाश श्योराण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed