फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The procurement of wheat has not picked up on the pace

Sonipat News: गेहूं की खरीद ने पकड़ी रफ्तार पर उठान ने नहीं

Sat, 15 Apr 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 15 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The procurement of wheat has not picked up on the pace
फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद
सोनीपत। अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में गेहूं की आवक व खरीद जोरों पर है। उठान कम होने से मंडियां बोरियों से अट गई हैं। अगर जल्द ही उठान में तेजी नहीं लाई गई तो किसानों को गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं मिलेगी। वहीं गोहाना व संबंधित खरीद केंद्रों में अभी तक उठान शुरू नहीं हुआ है। अगर खरीद एजेंसी ने जल्द उठान शुरू नहीं कराया तो आने वाले दिनों में गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं बचेगी। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के ई-खरीद पोर्टल पर देरी से छूट दर्ज होने के कारण जे फार्म नहीं बन पाए। जिसकी वजह से उठान की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक 79862 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदा जा चुका है। इनमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 28303 एमटी, हैफेड की ओर से 21121 एमटी, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से 28069 एमटी व एफसीआई की ओर से 2368 एमटी गेहूं खरीदा गया है। किसानों का आरोप है कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान करने पर तुली हुई है। हर साल समय पर गेहूं का उठान नहीं किया जाता, जिससे उनको अपना अनाज उतारने के लिए मंडियों में जगह नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

गोहाना में नहीं शुरू हुआ उठान
गोहाना। गोहाना की अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में अभी तक उठान शुरू नहीं हो सका है। यहां पर अब तक 2600 एमटी गेहूं बिका हुआ है। जिसकी वजह से शेड के नीचे चट्टे लगाए जा रहे हैं। किसानों की तरफ से बार-बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जबकि सोनीपत, गन्नौर व खरखौदा की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से उठान जारी है। उठान कम होने से वहां किसानों को गेहूं डालने में दिक्कत हो रही है। मुरथल सब यार्ड में शुक्रवार से उठान शुरू कर दिया गया है। फरमाणा में भी शुरू हुई खरीद, भुगतान में हो रही देरी फरमाणा खरीद केंद्र में वीरवार से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी फरमाणा खरीद केंद्र चालू करने से मना कर रहे थे। किसानों के विरोध के चलते एफसीआई के अधिकारियों को गेहूं की खरीद शुरू करनी पड़ी। अब खरीद केंद्र कमें किसानों को गेहूं बेचने में परेशानी नहीं होगी। हैफेड के डीएम उमाकांत शर्मा ने बताया कि जब तक मंडी से खरीदा गया गेहूं गोदाम तक नहीं पहुंच जाता, तब तक किसान को गेहूं का भुगतान नहीं किया जाता। हर साल यही प्रक्रिया चलती है। गोदाम में गेहूं पहुंचने के बाद ही किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा। हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की ओर से 500 एमटी गेहूं का भुगतान कर दिया गया है। वहीं एफसीआई ने 110 एमटी गेहूं का भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान
मंडी में गेहूं डालने के लिए जगह कम पड़ रही है। गेहूं की आवक तेज हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण उठान कम हो रहा है। जिसे किसानों को फसल डालने में परेशानी हो रही है।
सुखलाल, हुल्लाहेड़ी -गेहूं की फसल का भुगतान कम हो रहा है। सरकार की ओर से 72 घंटे में फसल भुगतान का दावा किया जा रहा था, लेकिन गेहूं का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से खाते में पैसे आने का मैसेज भी नहीं मिला है। यशदेव, रोहट
हर बार खरीद व भुगतान समय पर करने का दावा किया जाता है, उसके बावजूद सरकार की ओर से खानापूर्ति की जाती है। समय पर उठान न होने तक किसानों के बैंक खातों में भुगतान भी नहीं हो रहा है। बलराज, जाहरी
कभी ई-खरीद पोर्टल में खराबी होती है तो कभी उठान में देरी होती है। जिसकी खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। समय पर खरीद व उठान न होने के कारण किसानों को मंडियों में कई-कई घंटे रहना पड़ता है। धर्मेंद्र, तिहाड़ मलिक
सोनीपत मंडी व नाहरा खरीद केंद्र में गेहूं का उठान पहले ही शुरू हो चुका था। शुक्रवार से मुरथल सब यार्ड से भी उठान कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सभी मंडियों से उठान तेजी से होगा। जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत

ई-खरीद पोर्टल पर जे फार्म जरनेट होने के बाद उठान शुरू करा दिया गया है। जैसे ही गोदामों में गेहूं के बोरे पहुंचाए जाएंगे, उसी तरह से धीरे-धीरे किसानों के खातों में गेहूं का भुगतान कर दिया जाएगा। -उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

फोटो 21: सोनीपत की नई अनाज अनाज मंडी में रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed