{"_id":"66f4ac2def8cca3e690eda94","slug":"the-portal-was-opened-for-one-day-but-the-students-were-unaware-of-it-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125128-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक दिन के लिए खोला पोर्टल, विद्यार्थियों को पता ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक दिन के लिए खोला पोर्टल, विद्यार्थियों को पता ही नहीं
Thu, 26 Sep 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों को देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने राहत देते हुए एक बार फिर दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया। हालांकि पोर्टल महज एक दिन यानी बुधवार के लिए ही खोला गया था। अधिकतर विद्यार्थियों को इसकी जानकारी तक नहीं मिल सकी थी। यही कारण रहा कि महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए नाममात्र विद्यार्थी ही पहुंचे।
महाविद्यालय प्रबंधन व विद्यार्थियों का कहना है कि अगर दाखिले में राहत ही देनी है तो पोर्टल कुछ दिन के लिए खोला जाए, इसका सभी लाभ उठा सकेंगे और रिक्त पड़ी सीटें भर सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 03 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी। दो चरणों तक चली दाखिला प्रक्रिया के बाद भी सीटें रिक्त रह गई थी। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए गए। 30 जुलाई तक यह प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी अधिकतर महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रह गई थी। इसके बाद इस प्रक्रिया को 30 अगस्त तक बढ़ा दिया था। इसके बावजूद अंतिम तिथि तक करीब 45 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त पड़ी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए 13 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया था, लेकिन इस अवधि के दौरान भी बेहद कम विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था। ऐसे में बुधवार को एक दिन के लिए फिर से पोर्टल खुला, लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ विद्यार्थियों को नही मिल पाया था।
महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। स्नातक पाठ्यक्रम में अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को राहत देने के लिए बुधवार को पोर्टल खोला गया। विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक करने का प्रयास किया गया। दाखिला लेने के लिए बेहद कम विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
- प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू काॅलेज, सोनीपत