फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The peaceful movement of farmers is not pleasing to the government: Dr. Sushil

सरकार को रास नहीं आ रहा किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन : डॉ. सुशील

Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The peaceful movement of farmers is not pleasing to the government: Dr. Sushil
किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा के दौरान संबोधित करते आप के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता। संवाद - फोटो : Sonipat
आप के राज्यसभा सदस्य व हरियाणा सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि किसान कृषि कानूनों के खिलाफ नौ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद केंद्र और प्रदेश सरकार को किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन रास नहीं आ रहा है। सरकार लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही है। हाल ही में करनाल में किसानों पर लाठियां बरसाई गईं, जो निंदनीय है। वह सोमवार को गोहाना पहुंची किसान-मजदूर-खेत बचाओ यात्रा में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

यह यात्रा सोमवार को गोहाना और बरोदा हलके के गांवों में पहुंची और किसानों को उनकी मांगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए, नहीं तो सभी सातों संगठन यात्रा के बाद सरकार के खिलाफ नई रणनीति तय करेंगे। इस दौरान दीनबंधु सर छोटूराम समिति के प्रधान प्रदीप चहल, उप प्रधान सिकंदर गंगाना, सिवानका सब समिति के प्रधान संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश लोहचब, नकीन मेहरा, युवा नेता गौरव लाठर, अमित जौली, देवेंद्र, ईश्वर सिंह बिलबिलान, रणधीर चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed