फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   the parents demonstrated when the children not got admission under Rule 134A In Sonipat of Haryana

नियम 134ए: अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों के घर के बाहर लिखा... शिक्षा को बेचना बंद करो

Sat, 29 Jan 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 09:43 PM IST
सार

अभिभावक पात्र विद्यार्थियों को दाखिला नहीं मिलने पर लगातार अलग-अलग तरीके से रोष जता रहे हैं।

विज्ञापन
the parents demonstrated when the children not got admission under Rule 134A In Sonipat of Haryana
निजी स्कूल संचालकों के घर के बाहर नारे लिखते अभिभावक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नियम 134ए के तहत पहले चरण के पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न मिलने के बावजूद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू करने से अभिभावकों में रोष बना हुआ है। इसी रोष स्वरूप छात्र-अभिभावक संघ के सदस्यों व अभिभावकों ने शुक्रवार देर रात निजी स्कूल संचालकों के घर के बाहर लिखा... शिक्षा को बेचना बंद करो। इसके साथ ही निजी स्कूल संचालक मुर्दाबाद, अभिभावकों का संघर्ष जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए।

विज्ञापन


शनिवार को अभिभावक बच्चों का दाखिला करवाने के लिए निजी स्कूलों में गए, लेकिन कहीं पर भी स्कूल संचालक बात तक करने नहीं आए। अभिभावकों ने स्कूलों के बाहर प्रदर्शन किया और बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार मांगा। 
विज्ञापन


नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न मिलने से अभिभावकों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों व सीएम विंडो पर भी शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं निकल रहा। इसके बाद छात्र-अभिभावक संघ के सदस्य व अभिभावक अलग-अलग तरीकों से अपना रोष जता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 936 दाखिले होने शेष

पहले चरण में 2542 विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए थे। निजी स्कूलों की मनमानी के चलते 44 दिनों में महज 1099 विद्यार्थियों को ही दाखिला मिला है, जबकि 507 विद्यार्थियों का दाखिला निरस्त किया गया है। ऐसे मेें अभी भी 936 विद्यार्थी दाखिला होने का इंतजार कर रहे हैं। 

दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अभिभावकों में असमंजस

शिक्षा विभाग द्वारा पहले चरण के दाखिले शेष रहने के बावजूद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई। इसके अंतर्गत दो फरवरी तक स्कूल चयन के लिए आवेदन किए जाएंगे। इससेे अभिभावकों में असमंजस बना हुआ है। दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत जिन स्कूलों ने पहले चरण में विद्यार्थियों को दाखिले नहीं दिए, उनकी सीट पोर्टल पर दिखाई नहीं देगी। दूसरे चरण में सिर्फ उन स्कूलों की सीटें दिखाई देंगी, जिन स्कूलों ने नियम 134ए के तहत बच्चों को दाखिले दिए हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले अभिभावकों के सामने बेहद कम विकल्प मौजूद रहेंगे, क्योंकि अधिकतर निजी स्कूलों ने पहले चरण में दाखिले नहीं दिए हैं। 

निजी स्कूलों के दबाव में है सरकार : देवेंद्र गौतम

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार निजी स्कूलों के दबाव में नजर आ रही है। यही कारण है कि नियम 134ए के तहत पात्रता हासिल करने के बावजूद दाखिला नहीं मिल रहा है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि स्कूलों को तुरंत प्रभाव से खोला जाए और सभी पात्र विद्यार्थियों को जल्द दाखिला दिलवाया जाए।

नियम 134ए के तहत दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई है। 2 फरवरी तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 7 फरवरी को ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके आधार पर दूसरे चरण के दाखिले किए जाएंगे। दूसरे चरण में उन स्कूलों की सीट दिखाई नहीं देगी, जिन स्कूलों ने पहले चरण में विद्यार्थियों के दाखिले नहीं दिए हैं। - मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed