{"_id":"6668e5cc45bc7d951f04d3a7","slug":"the-owner-of-the-rubber-factory-is-involved-in-the-investigation-the-fire-has-already-claimed-12-lives-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119527-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रबड़ फैक्टरी का मालिक जांच में शामिल, आग लील चुकी 12 जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रबड़ फैक्टरी का मालिक जांच में शामिल, आग लील चुकी 12 जान
Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
राई। एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट फैक्टरी में लगी आग में लापरवाही के आरोपी फैक्टरी मालिक को राई थाना पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। हादसे में दो फैक्टरी मालिकों समेत 12 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, एसडीएम सोनीपत की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है।
राई औद्योगिक क्षेत्र में 28 मई को सांवरिया एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई थी। इसमें फैन बेल्ट बनाने का काम होता था। फैक्टरी कर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे कि अन्य फैक्टरी मालिक व श्रमिक भी मदद को मौके पर पहुंच गए थे। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे। इसमें बचाव कार्य में मदद को पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन की मौत हो गई थी। उनके साथ ही श्रमिक उत्तर प्रदेश के बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50), यूपी के जिला आजमगढ़ निवासी रामचंद्र, श्रमिक यूपी के अमेठी के गांव दही पुरवा निवासी दिनेश, मूलरूप से यूपी के अमेठी के गांव केवलापुर फिलहाल राई क्षेत्र निवासी वीरेंद्र की मौत हो गई थी। ओमेंद्र के बेटे सुमित के बयान पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक दुलीचंद के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हादसे में बाद में नाइट पेट्रोलिंग टीम के सदस्य गांव बादशाहपुर माच्छरी निवासी पवन (33), बिहार के सीतामढ़ी के गांव बदर दोहा निवासी जितेंद्र, जिला एटा के गांव रखेह निवासी अमित, बिहार के छपरा के गांव सारण निवासी उमेश और शाम को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गांव राजेपुर निवासी सुनील, उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के राजेश की मौत हो गई थी।
अब राई थाना पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक दुलीचंद का जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के बयान दर्ज कर लिए है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम की टीम तैयार कर रही जांच रिपोर्ट
मामले की जांच एसडीएम अमित कुमार की टीम कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी। फैक्टरी महज 312 मीटर में चल रही थी। साथ ही उसे पूरी तरह कवर किया गया था। जिसमें टीम ने कई तथ्यों की जांच की है।
फैक्टरी में लगी आग में 12 लोगों की जान जा चुकी है। मामले में पुलिस टीम ने फैक्टरी मालिक को जांच में शामिल कर लिया है। उससे पूछताछ की गई है।
इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई