फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The only son died after being crushed by a truck

Sonipat News: ट्रक से कुचल कर इकलौते बेटे की मौत

Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
The only son died after being crushed by a truck
राई। नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक सोनीपत से राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सोनीपत के आदर्श नगर निवासी उमेश कुमार पांडेय ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा रूपेश कुमार पांडेय राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिबोरा सर्जिकल कंपनी में काम करता था। वीरवार सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर कंपनी जा रहा था। जब वह राई स्थित फ्लाईओवर के नजदीक पहुंचा तो एक ट्रक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बेटा सड़क पर गिर गया। ट्रक चालक उसे कुचलते हुए भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना राई पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रूपेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। राई थाना के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed