{"_id":"67a90aca5ff311c65a0b977d","slug":"the-newly-appointed-members-of-akhand-hindu-swabhiman-were-administered-the-oath-sonipat-news-c-197-1-snp1003-132043-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अखंड हिंदू स्वाभिमान के नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अखंड हिंदू स्वाभिमान के नवनियुक्त सदस्यों को दिलाई शपथ
Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05: सोनीपत के गांव राई स्थित सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में अखंड हिंदू स्वाभिमान की सदस्यत
सोनीपत। जीटी रोड स्थित सिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर, राई में अखंड हिंदू स्वाभिमान की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नए सदस्यों की नियुक्ति की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई पहुंचे। उन्होंने सदस्यों को शपथ दिलाई।
हरियाणा प्रांत प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि संगठन का कार्य समाज को संगठित करना है। मनीष राई की अध्यक्षता में समाज को एकजुट किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई ने कहा कि संगठन की विशेष भूमिका में धर्म एवं राष्ट्र सर्वोपरि है जो समाज को एकजुट रखने का भाव रखता है उसका स्वागत करते हैं। अखंड हिंदू स्वाभिमान समाज को अखंड रखने का कार्य करता है जो स्वयं को समाज के प्रति खपा सकता है, उसके लिए संगठन एकाग्र रूप से खड़ा है। सदस्यता अभियान के दौरान जिनको भी दायित्व दिया गया उनके दो ही कार्य हैं। इनमें पहला कार्य समाज को जात-पात से मुक्त बनाकर समानता मात्र हिंदू संबोधित करना और दूसरा कार्य गोरक्षा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष राई ने बताया कि किसी भी राष्ट्र का पतन तब तक नहीं होता जब तक वह अपनी संस्कृति के मूल्यों की रक्षा कर पाता है। हमारा ध्येय यही है कि अपनी संस्कृति को मजबूती प्रदान करें। बैठक के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और उसके बाद दायित्व दिए गए। इसमें जिला अध्यक्ष महेश बारोटा, जिला संयोजक पंकज, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अनमोल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश, महिला राई खंड अध्यक्ष मंजू अटेरना, प्रखंड अध्यक्ष सुशील जाखौली व नरेश पबसरा,अंकित, राई खंड अध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष संदीप, गौरव, बिजेंद्र, योगेश अटेरना, मनौली अध्यक्ष दिशांत, नरेश जाखौली, दिनेश राई, विजय असावरपुर, डॉ. विनोद, सुरेंद्र अटेरना, मोहित जैनपुर भी मौजूद रहे।