फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The MLA held a meeting in Bajana Khurd and listened to the problems

Sonipat News: विधायक ने बजाना खुर्द में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

Mon, 08 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The MLA held a meeting in Bajana Khurd and listened to the problems
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने गांव बजाना खुर्द में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, गलियों व नालियों के निर्माण, पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बजाना गांव में पावर हाउस का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिसके शुरू होने के बाद बिजली आपूर्ति और अधिक सुचारू होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम प्रवेश कादियान, बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप, तहसीलदार ललिता दलाल, बीडीपीओ राजेश टिवाना सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भोगीपुर स्थित गुरु गोरखनाथ एवं श्री जाहरवीर गोगा जी मंदिर में रविवार को 9वां वार्षिक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवमूर्ति अनावरण भी किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। ग्रामीणों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस मौके पर गौरक्षनाथ भजन मंडली ने गुरु गोरखनाथ की महिमा का मधुर भजनों के माध्यम से बखान किया। मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें कुल 121 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed