फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The miscreants robbed the car at gunpoint by claiming to be from the CIA

Sonipat News: खुद को सीआईए से बताकर हथियार के दम पर कार लूट ले गए बदमाश

Sat, 21 Jun 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the car at gunpoint by claiming to be from the CIA
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव करेवड़ी मार्ग पर हथियार के बल पर बदमाशों ने एक व्यक्ति की कार छीन ली। कार मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खानपुर खुर्द फिलहाल में देवडू रोड सोनीपत गली नंबर-1 निवासी राकेश ने बताया कि वह 19 जून को अपने जीजा यशपाल उर्फ पप्पू से अदालत परिसर में मिले थे। उसके बाद अपनी कार में सवार होकर बड़वासनी गांव से शराब ठेके पर जाकर शराब पीने लगे। रात होने पर यशपाल को उल्टी आ गई। वह उसे छोड़ने के लिए गांव चले गए।
विज्ञापन

गांव करवेड़ी मोड़ पर पहुंचने के बाद यशपाल को वहीं उतार दिया। राकेश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को करेवड़ी मोड़ पर खड़ी करके शौच करने लगे। शौच करके वापस गाड़ी में बैठने लगे। उसी दौरान उसके पास एक गाड़ी आकर रूकी। चालक साइड की खिड़की खोलकर उसके सिर पर पिस्तौल तान दी। वह घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार बंद युवकों ने कहा कि वह सीआईए से है। उसके बाद उन्हें गाड़ी से नीचे उतार दिया। उन्हें एक युवक ने पांच-छह थप्पड़ मारे। उसके बाद उनकी होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए। गाड़ी के अंदर 2.60 लाख रुपये और सीट कवर में 26 हजार रुपये गाड़ी में तीन मोबाइल रखे हुए थे। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed