फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The mechanic beat him up for demanding wages.

Sonipat News: मजदूरी के रुपये मांगने पर मिस्त्री ने पीटा

Sat, 09 Mar 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
The mechanic beat him up for demanding wages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। एक मजदूर को काम करने के बाद मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। मिस्त्री ने ना केवल मजदूर के साथ गाली-गलौज की बल्कि उन पर लाठी से हमला कर दिया। मूलरूप से पानीपत फिलहाल गांव सेहरी निवासी टिंकू ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। करीब तीन-चार महीने पहले उन्होंने बिधलान निवासी मिस्त्री अशोक के साथ ट्यूबवेल लगवाए थे। अभी तक उसने उनकी मजदूरी नहीं दी थी। वह अपनी पत्नी को साथ लेकर शुक्रवार सुबह अशोक के घर बिधलान मजदूरी मांगने चले गए। वहां अशोक ने उन्हें मजदूरी देने से मना कर दिया। उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और लाठी से उनपर हमला कर दिया। टिंकू का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें दोबारा मजदूरी मांगने के लिए आने पर धमकी दी है। घायल को खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed