{"_id":"69b8400517f4c8332b0e5101","slug":"the-market-committee-paid-rs-2188-lakh-to-the-contractor-and-now-the-shed-work-will-begin-sonipat-news-c-195-1-jjr1003-132844-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठेकेदार को मार्केट कमेटी ने की 21.88 लाख की अदायगी, अब शेड का काम होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठेकेदार को मार्केट कमेटी ने की 21.88 लाख की अदायगी, अब शेड का काम होगा शुरू
विज्ञापन
16jjrp18- झज्जर। शहर की अनाज मंडी में बिना चद्दर की शेड। संवाद
झज्जर। अनाज मंडी में शेड कार्य पिछले काफी दिनों से पेमेंट नहीं होने के चलते अटका हुआ था जो आगामी तीन से चार दिन में चालू किए जाने की उम्मीद है। मार्केट कमेटी की तरफ से सोमवार को ठेकेदार को 21.88 लाख रुपये पेमेंट भी कर दी गई है।
अनाज मंडियों में 28 मार्च से सरसों व एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जानी है जिसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू की दी है। शहर झज्जर की अनाज मंडी में करीब दो माह पहले शेड को बढ़ाने काम शुरू हुआ था। इस दौरान शेड से पुरानी चद्दर हटाकर नई चद्दर लगाने का टेंडर हुआ था।
सरसों की खरीद शुरू होने में करीब 12 दिन बचे हुए है जबकि अधिकारियों का कहना है कि 20 से 22 मार्च को किसान अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंच सकते हैं। वहीं अब तक मंडी की शेड पर चद्दर लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। ठेकेदार का कहना कि पेमेंट में देरी होने से काम करने में देरी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को उनको मार्केट कमेटी की तरफ से आधी पेमेंट दी गई है। तीन से चार दिन में चद्दर लाए जाने के बाद शेड पर लगाने का काम किया जाएगा। वहीं, मार्किट कमेटी के एसडीओ का कहना कि खरीद शुरू होने से पहले टीन शेड का काम पूरा कर लिया जाएगा।
10 मंडियों में होगी खरीद
जिले की 10 मंडियों में गेहूं व सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। इसमें झज्जर, आसौदा, बहादुरगढ़, बेरी, छारा, दूबलधन माजरा, मातनहेल, ढाकला, बादली व पाटोदा अनाज मंडी शामिल है।
वर्जन
शहर झज्जर की अनाज मंडी में शेड बढ़ाने का कार्य किया गया है। खरीद शुरू होने से पहले शेड पर चद्दर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विकास गुप्ता, एसडीओ, मार्किट कमेटी झज्जर
वर्जन
अनाज मंडियों में खरीद को लेकर पूरी तैयारियां है। मंडी के दोनों गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पीने की पानी की व्यवस्था भी की गई है। पहले भी सफाई का कार्य किया गया था। खरीद शुरू होने से पहले दोबारा से सफाई का कार्य कराया जाएगा। अनाज मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
रामनिवास, सचिव, मार्किट कमेटी झज्जर