{"_id":"616efc9588902a40f1220c34","slug":"the-locals-sought-protection-from-the-police-after-kundli-border-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली बाॅर्डर: स्थानीय लोगों की पुलिस से मांग, बोले- सुरक्षा दें या अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखें, हत्याकांड के बाद लगने लगा है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली बाॅर्डर: स्थानीय लोगों की पुलिस से मांग, बोले- सुरक्षा दें या अस्थायी जेल बनाकर उसमें रखें, हत्याकांड के बाद लगने लगा है डर
Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:42 PM IST
सार
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के बैनर तले कुंडली बाॅर्डर पर लगातार रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे लोगों ने मंगलवार को कुंडली थाना पहुंच कर सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि हत्या की घटना के बाद अब डर लगने लगा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सुरक्षा की मांग को लेकर कुंडली थाना पुलिस को ज्ञापन देने जाते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के युवक की बर्बर हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के बैनर तले कुंडली थाना पहुंचे लोगों ने कहा कि अब तो उन्हें डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि या तो पुलिस उन्हें सुरक्षा का भरोसा दे या उन्हें अस्थायी जेलों में रखा जाए। जिससे उन्हें जिंदगी जाने का डर न हो।
विज्ञापन
राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल के नेतृत्व में कुंडली बॉर्डर के आसपास के गांवों के प्रतिनिधि व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने कुंडली थाना प्रभारी को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आंदोलन में हिंसा जारी है, उससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मंत्री के साथ वायरल फोटो: निहंग बाबा अमन सिंह बोले- बेअदबी मामले में हुई मुलाकात, अकेले नहीं गए, 8 निहंग सिख थे साथ
विज्ञापन
हेमंत नांदल ने कहा कि आंदोलन करना सबका संवैधानिक अधिकार है। इसकी मर्यादा को बनाए रखा जाना चाहिए। जयराम शर्मा ने कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा आए दिन प्रशासन व सरकार को किसी न किसी रूप में चैलेंज दिया जाता रहा है, जिस पर प्रशासन व सरकार असहाय साबित हो रहे हैं।
एक तरफ का रास्ता हमारा मौलिक अधिकार है, जिसको लेकर चल रही मुहिम शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी। इस दौरान मनीष चौहान, धर्मबीर चौहान, प्रेम प्रकाश, सुनील सहित अन्य मौजूद रहे।