फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The life of Gachhadhipati Seth Prakash Chand Maharaj was dedicated to the society: Banquet Minister

समाज को समर्पित रहा गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद महाराज का जीवन : बैकिनेट मंत्री

Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The life of Gachhadhipati Seth Prakash Chand Maharaj was dedicated to the society: Banquet Minister
फोटो 46: सोनीपत के गोहाना स्थित वजीरपुरा में ब्रह्मलीन राष्ट्र संत सेठ प्रकाश चंद महाराज की श्र
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मौनी बाबा गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद महाराज का जीवन हमेशा समाज व राष्ट्र को समर्पित रहा। उनके त्याग, तपस्या की भूमि के तौर पर गोहाना ही नहीं, देशवासियों को भी उनका आशीर्वाद और स्नेह मिला। आज वह ब्रह्मलीन होकर भी हमारे विचारों में स्थापित होकर समाज व राष्ट्र के बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भगवन धाम, वजीरपुरा में ब्रह्मलीन राष्ट्र संत सेठ प्रकाश चंद जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जैन संत शिरोमणि सेठ प्रकाश चंद महाराज का जीवन त्याग, तपस्या को समर्पित रहा। पिता व भाई की ओर से भी समाज व राष्ट्र हित में अपना जीवन समर्पित किए जाने के बाद अब उन्होंने अपना जीवन कड़ी मेहनत से समाज को दिशा दिखाने में लगाया। गोसेवा, महिलाओं, युवाओं को लेकर सदैव उनके मन में उनकी संस्कार भावना को सशक्त बनाने के लिए काम किया। त्याग, तपस्या से परिपूर्ण जीवन की बदौलत आमजन के मन में उनकी विशिष्ट छवि का निर्माण हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सेठ प्रकाश चन्द महाराज के साथ बिताए पलों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अब हम सभी को मिलकर महाराज के विचारों को आगे बढ़ाना है। जिससे समाज व राष्ट्र निर्माण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed