फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The lanes leading to the 100-yard plots are unpaved, lacking water and electricity.

Sonipat News: 100-100 गज के मिले प्लॉटों को जाने की गलियां कच्ची, पानी व बिजली का अभाव

Sat, 21 Mar 2026 05:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
The lanes leading to the 100-yard plots are unpaved, lacking water and electricity.
फोटो : सोनीपत के गांव ​खिजरपुर जटमाजरा में सरकार के ​खिलाफ रोष जताते ग्रामीण व जिला पार्षद। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव खिजरपुर जटमाजरा में 100-100 गज के प्लॉटों तक पहुंचने के लिए न पक्की गलियां है और न ही पानी व बिजली की सुविधा। इससे ग्रामीण परेशान हैं। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर इसको लेकर निशाना साधा है।
बड़वासनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्लाॅट देते समय इन कॉलोनियों को शहर की तर्ज पर विकसित करना था लेकिन 11 वर्ष में भाजपा सरकार किसी भी बीपीएल परिवारों को दिए गए प्लॉटों में महात्मा गांधी आवास योजना के तहत एक भी ईंट नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

इससे बीपीएल परिवार लगातार परेशान हो रहे हैं। कच्ची गली होने के कारण बारिश के समय पानी भर जाता है। निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। भाजपा सरकार लगातार जरूरतमंद परिवारों की अनदेखी कर रही है। बड़वासनी ने पीएम आवास योजना की दूसरी व तीसरी किस्त जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई परिवारों के मकान अधूरे पड़े हुए हैं। कई परिवारों ने कर्ज लेकर अपने मकान तैयार कर लिए हैं। एक वर्ष होने को है लेकिन सरकार ने पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी व तीसरी किस्त अभी तक जारी नहीं की है।

उन्होंने सरकार व प्रशासन से गरीबों के हित के लिए कार्य करने की मांग करते हुए कहा कि जमीन स्तर पर सरकारी घोषणाओं को लागू किया जाए। इस दौरान सुरेश, राजबीर, कमलेश, संहिता, बबीता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed