फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The helper's hand was cut off from machine

मशीन में आकर हेल्पर का हाथ कटा, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The helper's hand was cut off from machine
बहालगढ़ स्थित फैक्टरी में काम करते समय मशीन में आने से हेल्पर का हाथ कट गया। हेल्पर का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद मशीन को ठीक नहीं कराया गया था और न ही सुरक्षा उपकरण दिए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला भिंड के गांव छान निवासी सनद कुमार ने राई थाना की बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ के पास स्थित फैक्टरी में हेल्पर के तौर पर काम करता था। उसने 2 जुलाई को ही फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। उसी दिन उसने फैक्टरी के एचआर, मैनेजर, सुपरवाइजर व ठेकेदार को सुरक्षा उपकरण देने को कहा था। उसने बताया कि दो-तीन दिन से फैक्टरी में एक मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही थी। इसे लेकर भी उसने उनको बताया था। 5 जुलाई को वह रात की ड्यूटी दे रहा था। 6 जुलाई को तडक़े करीब चार-पांच बजे सुपरवाइजर ने उसे मशीन चलाने को कहा था। उसने कहा था कि वह खराब है। उसके पास सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। उसके बावजूद सुपरवाइजर ने उससे जबरन मशीन पर काम कराया। जिससे उसका हाथ मशीन में आकर कट गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed