फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The GRAP-4 restrictions were violated; action was taken against 16 builders.

Sonipat News: ग्रैप-4 की पाबंदियां तोड़ीं,16 भवन निर्माताओं पर कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The GRAP-4 restrictions were violated; action was taken against 16 builders.
फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद
सोनीपत। जिले में ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक नहीं लग पा रही है। नियमों की अनदेखी होते देख प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाकर 16 भवन निर्माताओं पर कुल 3.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 13 दिसंबर को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू किया गया है मगर जिले में ग्रैप के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। शहर में कई स्थानों पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी दिख रही है।
विज्ञापन

गोहाना रोड, एटलस रोड, मुरथल रोड, ओल्ड डीसी रोड व राई क्षेत्र में सामग्री खुले में पड़ी है। इसके अलावा कुछ जगहों पर कूड़े में आग लगाने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में सोमवार को भवन निरीक्षक आनंद किशोर व दलबीर अपनी टीम के साथ निरीक्षण पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने एटलस रोड, मुरथल रोड और ओल्ड डीसी रोड पर कई स्थानों पर खुले में निर्माण सामग्री पड़ी मिली। टीम ने मौके पर 16 के चालान काटते हुए संबंधित भवन निर्माताओं को चेतावनी दी कि ग्रैप-4 के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

फोटो 25: सोनीपत के गोहाना रोड बाइपास पर इंडियन कॉलाेनी में खुले में पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed