{"_id":"6980b8b54043db85320281eb","slug":"the-government-schools-of-sehri-and-nizampur-khurd-secured-first-place-in-the-block-level-beautification-award-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149064-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खंड स्तरीय ब्यूटीफिकेशन अवार्ड के लिए सेहरी व निजामपुर खुर्द के सरकारी स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खंड स्तरीय ब्यूटीफिकेशन अवार्ड के लिए सेहरी व निजामपुर खुर्द के सरकारी स्कूल प्रथम
Mon, 02 Feb 2026 08:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21: निजामपुर खुर्द गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला का एक कक्ष। स्रोत: शिक्षा विभाग
खरखौदा। शैक्षणिक परिसरों को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्कूल ब्यूटीफिकेशन योजना 2025-26 के तहत ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों का चयन किया गया। इसमें राजकीय माध्यमिक स्कूल सेहरी और राजकीय प्राथमिक पाठशाला निजामपुर खुर्द को खंड स्तर पर प्रथम स्थान मिला है।
यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाती है इसमें पहले ब्लाक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कूलों का चयन किया जाता है। इसके बाद चयनित स्कूल जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्र होते हैं। इस वर्ष दोनों स्कूलों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सम्मान हासिल किया है जिससे विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ब्लाक स्तर पर चयन के लिए गठित समिति ने स्कूल परिसरों का गहन निरीक्षण किया था। समिति में बीईओ, एसओएम, वरिष्ठ प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी व शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर हुआ मूल्यांकन
साफ-सफाई, हरित वातावरण, रंग-रोगन, कक्षाओं की सजावट, शैक्षणिक दीवार लेखन, शौचालय व्यवस्था और समग्र सुंदरीकरण आदि।
विद्यालय स्टाफ ने इस उपलब्धि को टीमवर्क के बूते पाया है। भविष्य में भी स्कूल को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। अब दोनों विद्यालय जिलास्तर की प्रतियोगिता में ब्लाक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- सुनील, मुखिया, राजकीय प्राथमिक पाठशाला निजामपुर खुर्द