{"_id":"67ed9406e34249eaff006e0a","slug":"the-girl-accused-her-brother-in-law-of-sexually-abusing-her-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134663-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बालिका ने जीजा पर लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बालिका ने जीजा पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की बालिका ने अपने जीजा पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। बालिका का आरोप है कि मां को बताने के बाद भी उसे दोबारा बहन के घर के भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बालिका की मां की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी रोहतक के गांव में हुई है। वह नवंबर 2024 को अपनी बहन के घर गई थी। वहां पर जीजा ने उस पर बुरी नजर रखी और उसका यौन शोषण किया था। इसके बाद वह वापस घर आई तो मां को इस बारे में अवगत कराया था। इसके बाद मां ने फरवरी में उसे दोबारा से बहन के घर के भेज दिया। बालिका ने मामले में अपनी मां की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एसआई बबीता की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वर्जन -
बालिका ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में बालिका की मां की भूमिका की भी जांच की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत