फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The fixed time is over: Airport like facilities are far away at Sonipat-Gohana station

तय समय समाप्त : सोनीपत-गोहाना स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दूर

Fri, 08 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The fixed time is over: Airport like facilities are far away at Sonipat-Gohana station
फोटो 11- सोनीपत स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार के साथ चल रहा भवन का पुनर्निर्माण कार्य। संवाद
सोनीपत। सोनीपत-गोहाना रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे नवीनीकरण के कार्य तय समय पर पूरे नहीं हुए हैं। यात्रियों के लिए इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं पाना अभी दूर है। ऐसे में उच्च अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्यों की अवधि चार महीने आगे बढ़ाने की योजना पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

दोनों रेलवे स्टेशन पर पहले अप्रैल फिर जुलाई तक यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिकता सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ 6 अगस्त, 2023 को वर्चुअल माध्यम से सोनीपत व गोहाना स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ व गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये से कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त कर चुके सोनीपत स्टेशन पर 600 वर्ग मीटर में बनने वाले 45 फीट चौड़े एक मंजिला भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्रित होने की व्यवस्था होगी। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट, गोहाना से 15 हजार यात्री सोनीपत-जींद रूट पर आवागमन करते हैं। दोनों स्टेशनों पर फिलहाल 80 फीसदी निर्माण कार्य ही पूरे हो पाए हैं। काम की गति धीमी होने से यात्रियों को सुविधाओं के लिए अभी चार महीने और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं

ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम, व्यावसायिक केंद्र, फूड प्लाजा, प्रतीक्षालय, सुविधाजनक बुकिंग कार्यालय, बड़ा प्रतीक्षालय हॉल, आधुनिक शेड, दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए प्रवेशद्वार पर रैंप, रेलवे मेल सर्विस कार्यालय, एक और 12 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं पर काम चल रहा है। इनके अलावा सभी प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियां, प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 पर लिफ्ट, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में पार्किंग, जल बूथ, आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा।
गोहाना स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं

गोहाना स्टेशन पर प्रवेश द्वार, ऊंचे प्लेटफार्म, दो लिफ्ट, आधुनिक शेड लगाने के साथ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा सुंदरीकरण के लिए पार्किंग में टाइल्स, प्रवेश द्वार पर एसी वेटिंग हॉल, आधुनिक शौचालय, जल बूथ व आधुनिक रोड व्यवस्था करवाई जानी है। एलईडी लाइटिंग लगाने के साथ सोलर प्लांट स्थापित होगा। साथ ही वर्टिकल गार्डन भी बनाया जाएगा।


अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत-गोहाना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 80 फीसदी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। फिलहाल दोनों जगह निर्माण कार्य जारी है, कुछ कार्य अधूरे हैं। ऐसे में नवंबर 2025 पर काम को पूरा करवाने की योजना पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रयास है कि यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।


- पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल

फोटो 11- सोनीपत स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार के साथ चल रहा भवन का पुनर्निर्माण कार्य। संवाद

फोटो 11- सोनीपत स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार के साथ चल रहा भवन का पुनर्निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed