फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The family had gone to a wedding, jewelery and cash were stolen by breaking the lock of the house

Sonipat News: शादी में गया था परिवार, घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 06 Mar 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a wedding, jewelery and cash were stolen by breaking the lock of the house
सोनीपत। पटेल नगर में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 1.10 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव में आयोजित शादी समारोह में गया था। वापस लौटे तो चोरी का पता चला। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव बड़वासनी फिलहाल पटेल नगर निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी को अपने गांव में शादी समारोह में गए थे। वह अब गांव से वापस लौटे तो उनके घर के ताले टूटे मिले। उन्होंने जांच की तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। वहां से चार सोने की चूड़ी, सोने का हार, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, चार जोड़ी कानों की सोने की टॉप्स, दो तागड़ी, चार हथफूल, आठ चांदी की चुटकी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और 1.10 लाख रुपये की नोटों की माला गायब मिली। चोर घर से सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed