{"_id":"69503e05e0aaf173860f8869","slug":"the-factory-owner-is-accused-of-molesting-a-female-truck-driver-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147358-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी मालिक पर महिला ट्रक चालक से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी मालिक पर महिला ट्रक चालक से छेड़खानी का आरोप
Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र में एक फैक्टरी मालिक पर महिला ट्रक चालक ने छेड़खानी करने, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने, साथ ही पति के साथ काम का हिसाब करने के लिए जाने पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी फैक्टरी मालिक सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश की महिला का आरोप है कि वह खरखौदा क्षेत्र की एक कंपनी में ट्रक चालक है। एक दिसंबर को जब वह ट्रक में डीजल भरवाने के बाद टायरों में हवा भरवाने के लिए गई तो उसी दौरान फैक्टरी मालिक ट्रक के कैबिन में आकर बैठ गया। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने उनके साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने धमकी दी और चला गया।
इसके बाद भी वह लोकलाज के चलते चुप रही और काम करती रही। इसी दौरान आरोपी ने उन्हें फोन पर गाली-गलौज की और नौकरी छोड़कर भाग जाने को कहा। यह बात उसके मोबाइल में रिकाॅर्ड हो गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद वह अपने काम का हिसाब करने के लिए कंपनी मालिक के पास अपने पति के साथ गई थी। वहां पर कंपनी के मालिक ने उसके व उसके पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इसकी रिकाॅर्डिंग उनके पास मोबाइल में है।