फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The dirty water of the drain filled the streets of Firozpur Bangar, angry villagers demonstrated

फिरोजपुर बांगर की गलियों में भरा नाले का गंदा पानी, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The dirty water of the drain filled the streets of Firozpur Bangar, angry villagers demonstrated
खरखौदा। फिरोजपुर बांगर गांव में मुख्य सड़कों पर भरे गंदे पानी की निकासी नहीं कराई जा रही है। प्रशासन की लापरवाही के कारण अब गंदा पानी गलियों में भर गया है। इस समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमलेश, संतरा, माया, सोनी, संतोष, सुमित्रा, बिमला, अंगूरी, उर्मिला, बाला, सुनीता व हंसराज का कहना था कि मुख्य मार्ग के दोनों ओर बने नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर काफी समय से गंदा पानी भरा हुआ है। अब पानी गलियों में भी भरने लगा है। प्रशासन को पानी निकासी कराने की मांग करने के बावजूद समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन की लापरवाही के कारण गंदा पानी अब गलियों में भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक वह अपनी समस्या को पहुंचा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी कारण मजबूरी में उन्हें लगातार प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed