फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The complaint of registering the land by making another person stand was found to be correct

Sonipat News: दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री करवाने की शिकायत सही मिली

Wed, 19 Mar 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The complaint of registering the land by making another person stand was found to be correct
खरखौदा। गांव झरोठी के व्यक्ति ने उनकी जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ाकर जमीन की रजिस्ट्री करवाने की शिकायत तहसीलदार मनोज कुमार को दी थी। जांच में मामला सही निकला। अब कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने शिनाख्त करने वाले नंबरदार और गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला गत वर्ष का है। जांच के बाद अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव झरोठी निवासी कृष्ण कुमार ने खरखौदा तहसील में शिकायत देते हुए कहा था कि उनकी जगह पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी गई है। इसमें दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नंबरदार के साथ एक गवाह ने की हुई है। मामले में जांच करने पर तहसीलदार ने पाया कि रजिस्ट्री करवाने के दौरान जिस व्यक्ति का आधार कार्ड लगाया गया, रजिस्ट्री करने के दौरान खिंचवाए गए फोटो में उक्त व्यक्ति नहीं है। उक्त व्यक्ति की शिनाख्त नंबरदार मनोज कुमार की ओर से किए जाने के साथ गवाह के रूप में साहिल ने भी की थी। कृष्ण कुमार ने अब मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed