फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The CM 483 million gift to Sonipat

मुख्यमंत्री ने सोनीपत को दी 483 करोड़ की सौगात

Sat, 01 Mar 2014 11:49 AM IST
अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 01 Mar 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
The CM 483 million gift to Sonipat

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को सोनीपत में 483 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न 25 विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की।

विज्ञापन


उन्होंने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए 99 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वहीं, दिन में भारी बारिश व ओलावृष्टि से फसल प्रभावित होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित फसलों की स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने निश्चित समय अवधि में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सोनीपत में 16 और गोहाना में 9 परियोजनाओं की आधारशिलाएं व उद्घाटन के बाद जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में सोनीपत विकास की दृष्टि से पूरी तरह उपेक्षित था। पिछली सरकार के समय विकास पर 620 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नौ साल के कार्यकाल में अब तक 4276 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब  पहले वे गोहाना और सोनीपत आते थे तो यहां की हालत देखकर अफसोस होता था। हरियाणा के लोगों के सहयोग से उन्हें विकास का मौका मिला है।

किसानों ने स्थायी आमदनी बढ़ाने के लिए सुझाव देने के वास्ते उनकी अध्यक्षता में कार्यदल बनाया था, जिसमें सिफारिश की गई है कि किसानों को उनकी उपज की लागत का डेढ़ गुना दाम दिया जाना चाहिए।

यदि जनता सहयोग मुझे इसी प्रकार मिलता रहा तो हम इस सिफारिश को पूरे देश में लागू करवाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया वे सोनीपत लोकसभा सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलावाएं।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि, विधायक जगबीर मलिक, विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, पूर्व विधायक देवराज दिवान, अनिल ठक्कर, प्रो. वीरेंद्र सिंह मौजूद थे।

ये परियोजनाएं चढ़ीं सिरे
-178 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बहालगढ़-सोनीपत-गोहाना-जींद रोड का विस्तारीकरण योजना का नींव पत्थर रखा।
-सोनीपत में 40 करोड़ रुपये लागत से रेलवे ऊपरगामी पुल का शिलान्यास।
-सोनीपत के सेक्टर-4 में 20 करोड़ रुपये से बनने वाले खेल परिसर का शिल्यान्यास।
- गरीबी रेखा के 1758 मकानों की निर्माण की 58 करोड़ रुपये की निर्माण योजना का शुभारंभ।
-आबकारी एवं कराधान विभाग के जिला मुख्यालय भवन की 19 करोड़ 50 लाख बनने वाली बिल्डिंग का शिलान्यास।
-सोनीपत बाईपास के लिए 23 करोड़ रुपये की योजना का शुभारंभ।
-बख्तावरपुर, मेहंदीपुर, मछरौला में 68 करोड़ रुपये की लागत के रैनीवैल परियोजना का शुभारंभ।
-आठ करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह राई का नींव पत्थर रखा।
-मिशन चौक से कालूपुर चुंगी तक सड़क के चौड़ाकरण व विस्तारीकरण की 7 करोड़ 30 लाख रुपये की योजना और जमालपुर खुर्द में 5 करोड़ 8 लाख रुपये से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास।
-एक करोड़ 4 लाख से निर्मित किए जाने वाले किसान विश्राम गृह सोनीपत का शिलान्यास।
-एक करोड़ 37 लाख से निर्मित होने वाले नई अनाज मंडी कार्यालय भवन का शिलान्यास।
-दो करोड़ 7 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरथल का उद्घाटन।  
-दो करोड़ 7 लाख की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेगा का उद्घाटन।
-87 लाख रुपये लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिरोजपुर बांगर का उद्घाटन।
-25 लाख से बने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र का उद्घाटन।  
- गोहाना में उपमंडलीय कार्यालय परिसर के भवन का उद्घाटन, इसके निर्माण पर पांच करोड़ की लागत आई है।
-सिसाना और दुभेटा के लिए निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, इन पर चार करोड़ 14 लाख की लागत आई है।
-भंडेरी में बनने वाले 132 केवी के सब स्टेशन की रखी आधारशिला, इस पर 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी, इससे 30 गांवों को मिलेगा लाभ।
-जिले के हुल्लाहेड़ी, कासंडी, कटवाल, बनवासा व गिवाना में जलघरों की आधारशिला रखी, निर्माण पर आठ करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा हैं बीमार...
मुख्यमंत्री ने गोहाना व सोनीपत दोनों जगह पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन सारी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा को आना था।

वे बीमार होने के कारण वे स्वयं नहीं आ सके और उन्होंने मुझसे कहा है कि मैं उनकी जगह इन कार्यक्रमों में जाऊं। उन्होंने बताया कि सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक व राई के विधायक जयतीर्थ दहिया भी अस्वस्थ्य होने के कारण सभा में शिरकत नहीं कर सकें हैं।


डीसी व एसपी सप्ताह में एक दिन गोहाना बैठेंगे...
गोहाना के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिला उपायुक्त और एसपी को सप्ताह में एक दिन गोहाना में बैठने के आदेश दिए जाएं।

अगर ये दोनों अधिकारी सप्ताह में एक दिन गोहाना में बैठेंगे तो यहां के लोगों को सोनीपत जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर जिला उपायुक्त और एसपी को सप्ताह में एक दिन गोहाना में बैठने के आदेश दिए।

मुरथल विश्वविद्यालय की पत्रिका का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में छमाही पत्रिका टाइडिंग का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि हर शिक्षण संस्थान को अपनी पत्रिका का प्रकाशन करवाना चाहिए। इससे लोगों को संस्थान से परिचित होने का अवसर मिलता है। पत्रिका में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया गया है। मौके पर कुलपति एचएस चहल मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed