फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city is immersed in celebration to welcome the new year

नव वर्ष के स्वागत को जश्न में डूबा रहा शहर

Sat, 01 Jan 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
The city is immersed in celebration to welcome the new year
कोरोना महामारी के बावजूद पुराने साल को अलविदा और नए साल 2022 का शहरवासियों ने शुक्रवार रात जोरदार अभिनंदन किया। नववर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर ही जगह-जगह जश्न शुरू हो गया था। हालांकि 11 बजे से रात्रि कर्फ्यू के कारण जश्न का दौर रात करीब दस बजे तक ही जारी रहा। शहर के साथ मुरथल के होटलों और रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी भी आयोजित की गई। डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरके।
विज्ञापन

नए साल की पूर्व संध्या पर होटलों को आकर्षक झालरों और बहुरंगी फूलों से सजाया गया था। मुरथल के ढाबों की शोभा देखते ही बनती थी। बेशक लोग कोरोना से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने हिदायतों का पालन करते हुए नव वर्ष का स्वागत किया। शाम ढलते ही रेस्टोरेंट और होटलों में युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। फिल्मी गीतों पर लोग रात करीब दस बजे तक थिरकते रहे। 12 बजते ही सोशल मीडिया व घर में परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बड़ों से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सड़क पर चौकस रही पुलिस
नववर्ष की खुशियों के साथ ही रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए थे। पुलिस के जवान देर रात तक गश्त करते रहे। सभी पीसीआर व बाइक राइडर सड़क पर रहे। लोगों को भीड़ जुटाने से रोका गया। एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि रात को पुलिस की विशेष गश्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed