फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city government will be sworn in tomorrow morning, not today.

Sonipat News: आज नहीं कल सुबह शपथ ग्रहण करेगी शहर की सरकार

Mon, 25 May 2026 08:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 25 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
The city government will be sworn in tomorrow morning, not today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में 26 मई को होने वाला शहर की नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह टल गया है। अब यह समारोह 27 मई को सुबह 9:30 बजे होगा। महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं के चलते धारा-163 लागू होने से ऐसा किया गया है।
महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके चलते प्रशासन ने धारा 163 लगा रखी है। मंडल आयुक्त रोहतक कार्यालय की ओर से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि 26 मई तय की गई थी। इसके लिए सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया था।
विज्ञापन

महाविद्यालय में परीक्षा के चलते सोमवार को इसका समय मंगलवार शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। अब तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल दिया गया है। अब यह समारोह 27 मई को सुबह 9:30 बजे महाविद्यालय परिसर में निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय होने पर तैयारियां तेज हो चुकी है। इसमें नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन और 22 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। शहर की नवनिर्वाचित सरकार को शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त राजीव रतन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed