फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The city government will be sworn in today, the Chief Minister will be present.

Sonipat News: आज शपथ लेंगी शहर की सरकार, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The city government will be sworn in today, the Chief Minister will be present.
फोटो : सोनीपत के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शपथ ग्रहण समा - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर की नवनिर्वाचित सरकार आखिरकार वीरवार दोपहर 1 बजे सत्यनिष्ठा की शपथ लेगी। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन व निगम पार्षद शपथ लेेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त राजीव रतन पहुंचेंगे। समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा व नवनिर्वाचित ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने समारोह स्थल पर वीआईपी पार्किंग, सामान्य पार्किंग, टेंट, एयर कंडीशनिंग, पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, माइक एवं साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर पर्याप्त दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दें।
नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर होगा। नगर निगम की नई टीम शहर के विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
तीन बार टल चुका है समारोह
पहले यह कार्यक्रम 26 मई को मुरथल रोड स्थित जीवीएम कन्या महाविद्यालय में सुबह साढ़े नौ बजे होना था। उसके बाद 26 मई को ही शाम पांच बजे का कार्यक्रम तय किया गया। महाविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के चलते धारा-163 लगने के कारण इसे एक दिन के लिए टालते हुए 27 मई की तिथि निर्धारित की थी। सीएम के आगमन के चलते इसे टाल दिया था।

समारोह में कई नेता-मंत्री
समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा देवेंद्र कादियान के अलावा भाजपा पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समारोह की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान डीसीपी कुशल पाल, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed