फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The bus stand for the roadways bus going from Gannaur to Sonipat has been changed, now the facility will be available near the Model Sanskriti School.

Sonipat News: गन्नौर से सोनीपत जाने वाली रोडवेज बस का स्टैंड बदला, अब माडल संस्कृति स्कूल के पास से मिलेगी सुविधा

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The bus stand for the roadways bus going from Gannaur to Sonipat has been changed, now the facility will be available near the Model Sanskriti School.
फोटो : 16: गन्नौर-सोनीपत जाने वाली रोडवेज बस। संवाद - फोटो : Samvad
गन्नौर। सोनीपत जाने वाले यात्रियों के लिए गन्नौर में हरियाणा रोडवेज बस का स्टैंड अब बदल दिया गया है। पहले बस रेलवे स्टेशन के पास से चलती थी, लेकिन अब वहां लगातार जाम और अवैध पार्किंग की समस्या के कारण बस स्टैंड को नई जगह शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब हरियाणा रोडवेज की बस सुबह 8 बजे तो रेलवे स्टेशन के पास से ही चलेगी, लेकिन उसके बाद के सभी चक्कर सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे और 2 बजे माॅडल संस्कृति स्कूल के पास बने स्टैंड से लगेंगे। यात्रियों को अब उसी स्थान से बस में सवार होना होगा। वहीं, सोनीपत बस अड्डे से गन्नौर के लिए बसें सुबह 9 बजकर 15 मिनट, 11 बजकर 15 मिनट, दोपहर 1 बजकर 15 मिनट और 3 बजकर 30 मिनट पर चलेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रियों को जीटी रोड से गुजरने वाली बस या ट्रेन का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लंबे समय से अवैध पार्किंग और जाम की स्थिति बनी हुई थी, जिससे बसों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। अब मॉडल संस्कृति स्कूल के पास बस स्टैंड बनने से यात्रियों को साफ-सुथरे और सुरक्षित माहौल में सवारी करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, शुरुआती दिनों में कुछ यात्रियों को थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन इस बदलाव से यातायात व्यवस्था में सुधार और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed