{"_id":"6536cfc395a4849c4d091f77","slug":"the-accused-of-treason-has-married-a-girl-from-pakistan-posing-as-vikas-mohammad-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8266-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: देशद्रोह के आरोपी ने विकास मोहम्मद बनकर पाकिस्तान की युवती से कर रखा है निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: देशद्रोह के आरोपी ने विकास मोहम्मद बनकर पाकिस्तान की युवती से कर रखा है निकाह
Tue, 24 Oct 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-33 स्थित सुपरमैक्स सोसाइटी में अवैध एक्सचेंज में पकड़ी गई मशीन के साथ टीम के स
सोनीपत। सुपरमैक्स सोसाइटी में अवैध एक्सचेंज चलाने के आरोप में पकड़ा गया विकास वर्मा उर्फ विकास मोहम्मद धर्म परिवर्तन कर पाकिस्तान की युवती से निकाह कर चुका है। वह प्रतिबंधित संगठन का सदस्य बन गया था। पुलिस को जब उसके बारे में पता लगा था तो वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग चुका था। बाद में उसे सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
मूलरूप से गांव भैंसवाल निवासी विकास वर्मा उर्फ मोहम्मद विकास वर्मा पर पहले आरोप लगा था कि वह पाकिस्तान, दुबई और कनाडा से आने वाली प्रतिबंधित देश विरोधी मोबाइल कॉल को देश में लोगों तक पहुंचाता था। वह सिख संगठन का सदस्य रहा है। जिसके बारे में पुलिस को इनपुट मिला था तो वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान चला गया था और धर्म परिवर्तन कर कराची की महामामीर से निकाह कर चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगी गई थी और लुकआउट नोटिस जारी किया था। उसे 22 दिसंबर, 2020 को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा गया था। आरोपी इंटरएक्टिव वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के माध्यम से आतंकी संगठनों की कॉल लोगों को सुनवाता था। वह दुबई भाग गया था। वहां उसने इस्लाम स्वीकार किया और कराची पहुंच गया। उसकी कराची की युवती महामामीर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और वहां जाकर उसने उससे निकाह कर लिया था।
मिडिल ईस्ट के देशों में व्हाट्सएप जैसी नहीं सुविधा :
डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि मिडिल ईस्ट के देशों में व्हाट्सएप जैसी सुविधा नहीं है। ऐसे में आरोपी उन देशों की कॉल को इंटरनेट कॉल बनाकर आगे फॉरवर्ड कर देता था। आरोपी उनकी कॉल को वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटेक्टर से दूसरे स्थानों पर फॉरवर्ड कर देता था।
विज्ञापन
आरोपी को कंप्यूटर का है अच्छा ज्ञान
12वीं की पढ़ाई के बाद बहुतकनीकी संस्थान से कंप्यूटर कोर्स करने लगा था। पुलिस जांच में पता लगा कि आर्थिक हालात बेहतर नहीं होने के कारण उसने कोर्स को बीच में छोड़ दिया था। उसके बाद कंपनियों में काम किया। वहां उसका कंप्यूटर ज्ञान और बेहतर हो गया।