फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ten vehicles including three private school buses were challaned

Sonipat News: तीन निजी स्कूल बस सहित दस वाहनों का चालान

Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 09 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ten vehicles including three private school buses were challaned
फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में स्कूल बस का चालान काटते पुलिसकर्मी। संवाद
गन्नौर। जीटी रोड यातायात चौकी प्रभारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में मंगलवार को सड़क सुरक्षा नियमों और सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तीन निजी स्कूल बसों सहित 10 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। पुलिस टीम में सिपाही प्रदीप राठी भी शामिल रहे। इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक चालान की कार्रवाई से बचने के लिए भागते नजर आए। उप निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि जिन स्कूल बसों के चालान किए गए, उनमें चालक बिना वर्दी और सीट बेल्ट के थे। एक चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी स्कूल बस चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन न केवल चालक की, बल्कि छात्रों की जान की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।

फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में स्कूल बस का चालान काटते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो 14: सोनीपत के गन्नौर में स्कूल बस का चालान काटते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed