फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Teenager raped by grandfather, uncle's son and servant, servant arrested

Sonipat News: किशोरी के साथ दादा, ताऊ के बेटे और नौकर ने किया दुष्कर्म, नौकर गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Sun, 16 Jul 2023 12:26 AM IST
सार

किशोरी की मौसी ने सिविल लाइन थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी की मौसी ने पुलिस को बताया उनकी भांजी ने जानकारी दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Teenager raped by grandfather, uncle's son and servant, servant arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी के साथ उसके दादा, ताऊ के बेटा और नौकर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की मौसी के बयान पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नौकर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

शहर की एक कॉलोनी रहने वाली किशोरी की मौसी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनकी भांजी करीब साढ़े 15 साल की है। एक दिन वह उनके घर आई और रोने लगी। रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ दादा, ताऊ का बेटा और नौकर दुष्कर्म कर चुके हैं।

विज्ञापन

 

उसने इस बारे में पिता को बताया तो उन्होंने उसे धमकाकर चुप करवा दिया। लड़की का पिता एक दिन उसे लेने के लिए आया तो वह उनके साथ जाने से मना कर दी। पिता के जाने के बाद उसने बताया कि अप्रैल में उसके ताऊ का बेटा उनके घर आया। घर पर वह अपने छोटे भाई के साथ थी। ताऊ के बेटे ने उसके भाई को बाहर खेलने के लिए भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जून में एक दिन रात को साढ़े नौ बजे उसके माता-पिता दवा लेने अस्पताल चले गए तो उनकी दुकान पर काम करने वाला नौकर शहजाद उनके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दिल्ली में रहने वाले दादा जून में घर आए थे।

 

जब पिता मां को कहीं छोड़ने के लिए गए थे तो दादा ने भी उसके साथ गलत काम किया। साथ ही उसे मारने की धमकी दी। महिला के बयान पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया था।



मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी राकेश की टीम यूपी के जिला शामली के रहने वाले नौकर शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। पुलिस मामले में अन्य की संलिप्तता का गहनता से पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed