फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teenager raped at neighbor's house, rape filed

पड़ोसी के घर गई किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped at neighbor's house, rape filed
सोनीपत। गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में पड़ोसी के घर गई किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी रविवार को काम से पड़ोसी के घर में गई थी। उनके पड़ोसी घर पर नहीं थे। वहां पर उनके परिवार का सुरेंद्र नाम का युवक था। जिसने उसकी बेटी को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए परिवार को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गया। उसकी बेटी ने घर आकर रोते हुए परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी और 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed