फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teams from Rohtak, Fatehabad, and Sonipat won in the Senior State-Level Netball Championship.

Sonipat News: सीनियर राज्यस्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में रोहतक, फतेहाबाद और सोनीपत की टीमें जीतीं

Sun, 05 Jul 2026 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teams from Rohtak, Fatehabad, and Sonipat won in the Senior State-Level Netball Championship.
फोटो :: सोनीपत के राई ​स्थित हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय में प्रतिभागी टीमों के साथ आयोजक व अन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में शनिवार को सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप पुरुष एवं महिला वर्ग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रोहतक, फतेहाबाद और सोनीपत ने जीत दर्ज की। नेटबॉल एसोसिएशन हरियाणा की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पुरुष वर्ग में रोहतक, फतेहाबाद और सोनीपत की जीत
पुरुष वर्ग के मुकाबलों में रोहतक ने पंचकूला को 28-10 के अंतर से शिकस्त दी। फतेहाबाद और गुरुग्राम के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इसमें फतेहाबाद ने 31-30 से जीत दर्ज की। कैथल ने जींद को 27-16, मेजबान सोनीपत ने अंबाला को 15-09, हिसार ने रेवाड़ी को 18-08 तथा झज्जर ने फरीदाबाद को 17-10 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

महिला वर्ग में कैथल और सोनीपत का शानदार प्रदर्शन
महिला वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और फिटनेस का परिचय दिया। कैथल ने फतेहाबाद को 40-35 से हराया, जबकि मेजबान सोनीपत ने झज्जर को 27-22 से मात देकर शानदार जीत अपने नाम की। बबीता दहिया ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तेज गति, उत्कृष्ट रणनीति और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जो राज्य में नेटबॉल के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
चैंपियनशिप के उद्घाटन के दौरान दिल्ली नेटबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय कौशिक, नेटबॉल एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष विकास शर्मा, रॉबिन मलिक, करण सिंह डागर और संसार दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed