{"_id":"6841f12b45e971e2aa0681a0","slug":"teachers-mangalsutra-at-friends-wedding-bag-full-of-cash-stolen-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137630-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सहेली की शादी में शिक्षिका का मंगलसूत्र, नकदी से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सहेली की शादी में शिक्षिका का मंगलसूत्र, नकदी से भरा बैग चोरी
Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित पैलेस में आयोजित सहेली के शादी में शामिल होने आई शिक्षिका का पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी, मंगलसूत्र व कागजात थे। पीड़ित के डेबिट कार्ड से रुपये निकालने की कोशिश हुई, तो मैसेज मिलने पर मामले का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करनाल के नीलोखेड़ी निवासी डॉ. कविता ने पुलिस को बताया कि वह पति सुरेंद्र के साथ सोनीपत में सहेली अनीता की शादी में आई हुई थीं। शादी मुरथल रोड पर स्थित पैलेस में थी। शादी के दौरान उन्होंने एक कमरे में अपना पर्स रख दिया था। वहां अन्य लोगों का सामान भी रखा गया था। शाम करीब पौने सात बजे उनके मोबाइल नंबर पर एसबीआई की तरफ से मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उनके एटीएम कार्ड का पिन गलत डाला गया है। मैसेज पढ़ते ही उन्होंने पर्स देखा तो वह नहीं मिला। उन्हें पर्स के चोरी होने का पता लगा। उनके पर्स में 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, स्कूटी की आरसी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने जब सीसीटीवी की जांच की तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।