फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher had gone to brother's wedding, took jewelery, revolver and one lakh rupees from home

Sonipat News: भाई की शादी में गई थी शिक्षिका, घर से आभूषण, रिवॉल्वर और एक लाख रुपये चाेरी

Fri, 02 Feb 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Teacher had gone to brother's wedding, took jewelery, revolver and one lakh rupees from home
फोटो 10: सोनीपत की सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिक्षिका के मकान हुई चोरी के बाद मौ
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शिक्षिका के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, सीआईएसएफ में हवलदार उनके पति की लाइसेंसी रिवाॅल्वर, 16 कारतूस और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिक्षिका अपने बच्चों के साथ भाई की शादी में पानीपत गई थी। वापस लौटने पर चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंचे भाजपा नेता राजीव जैन ने पुलिस से ठोस कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव गामड़ी निवासी सुमन ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि कालूपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं और फिलहाल सेक्टर-23 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति रमेश कुमार सीआईएसएफ में हवलदार हैं और उनकी नियुक्ति बंगलूरू एयरपोर्ट पर हैं। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को उनके भाई की पानीपत में शादी थी। वह रात को अपने बच्चों के साथ पानीपत में शादी में चली गई।
विज्ञापन

वीरवार को शादी से लौटे तो ताले टूटे हुए थे। चोर घर से सोने की चेन, हार, नथ, दो अंगूठी, टीका, चांद-सूरज, लॉकेट, चांदी के 12 सिक्कों का हार, तागड़ी, पांच जोड़ी पाजेब, 10 चांदी के सिक्के, चांदी की कडूली, दो जोड़ी बच्चों की पाजेब, हाथ फूल, चांदी की चेन, चुटकी, दो पेंडल व एक लाख रुपये चोरी मिले। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले का पता लगने पर मौके पर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन ने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार से ठोस कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।

-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed