फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher duped of Rs 2.75 lakh by downloading an app on his mobile

Sonipat News: मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर अध्यापक से 2.75 लाख रुपये ठगे

Sun, 29 Sep 2024 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher duped of Rs 2.75 lakh by downloading an app on his mobile
गोहाना। गांव बुसाना निवासी अध्यापक के साथ 2.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अध्यापक शेयर मार्केट में निवेश करते थे। अध्यापक को पहले एक ग्रुप में शामिल किया और एक एप मोबाइल में इंस्टाल कराई गई। एप के माध्यम से दो लाख 75 हजार पांच सौ रुपये निवेश करा लिए गए। जब पीड़ित अध्यापक ने यूट्यूब पर एप का वीडियो देखी तो ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित अध्यापक ने थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बुसाना निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव छिछड़ाना स्थित राजकीय विद्यालय में विज्ञान विषय के अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह 4-5 साल से डीमैट अकाउंट के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करते थे। 15 अगस्त को प्रिया शर्मा व राजेश शर्मा ने अध्यापक को व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया और एप डाउनलोड करा दी। जिसके बाद पीड़ित ग्रुप में वीडियो देखते रहे और वीडियो देखने से निवेश करने के लिए प्रेरित हो गए। पीड़ित अध्यापक ने 2 सितंबर को पहली बार 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद 5 सितंबर को 50 हजार रुपये, 6 सितंबर को 70 हजार रुपये, 11 सितंबर को 50 हजार रुपये, 12 सितंबर को 5500 रुपये ओर 13 सितंबर को 50 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब पीड़ित ने 15 सितंबर को यूट्यूब पर एक वीडियो के माध्यम से ठगी होने की जानकारी मिली तो पीड़ित ने रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed