फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   teacher arrested for gange rape

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
teacher arrested for gange rape
सोनीपत। गन्नौर की रहने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आरोपी 12वीं कक्षा के छात्र को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में 23 अप्रैल को 15 वर्षीय लडक़ी ने बताया था कि वह सरकारी स्कूल दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया था कि वह घटना के दिन शाम के समय अपनी पांच साल की फुफेरी बहन को लेकर मेडिकल स्टोर पर अपने भाई के लिए दवाई लेने गई थी। छात्रा ने बताया था कि स्कूल के गेट के पास सफेद रंग की कार खड़ी थी। उसमें उनके स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र बैठा था। साथ ही चालक सीट पर उनके स्कूल का शिक्षक बैठा था। जब दोनों बहन स्कूल के पास से गुजरने लगी तो आरोपी छात्र ने जबरन उसे व उसकी बहन को कार में बैठा लिया था। बाद में वह कार को सुनसान स्थान पर ले गए थे। वहां पर छात्र व शिक्षक ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में वह उसे छोडक़र भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी छात्र को एक दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने स्कूल के शिक्षक को भी काबू कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed