फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Teacher accused wife for murderous attack in illegitimate relations and conspiring in death of daughter

अध्यापक ने पत्नी पर लगाया नाजायज संबंधों में जानलेवा हमला करने व बेटी की मौत में साजिश रचने का आरोप

Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused wife for murderous attack in illegitimate relations and conspiring in death of daughter
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले अध्यापक ने अपनी पत्नी पर नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाते हुए उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी बेटी की करीब पौने साल पहले हुई मौत के मामले में भी उसकी पत्नी ने साजिश की थी। उस समय उसे बताया था कि सीने में दर्द के बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने अपनी पत्नी पर घर से 50000 रुपये व आभूषण चोरी का भी आरोप लगाया है। एसपी को दी शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले अध्यापक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गोहाना के गांव में वर्ष 1993 में हुई थी। उसकी शादी से उसे एक बेटी व एक बेटा हुआ। उसकी बेटी की 17 साल की उम्र में 2018 में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी का व्यवहार उसकी बेटी के प्रति बदल चुका था। उसकी बेटी की मौत के समय उसकी पत्नी ने बताया था कि उसकी छाती में दर्द हुआ थ। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि उस समय पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। उसका आरोप है कि उसने अपने प्लाट पत्नी के नाम पर खरीद रखे हैं। व्यक्ति का आरोप है कि उसके साले का परिचित युवक उनके घर आता था। वह उसकी पत्नी को बुआ कहता था। उसके साथ उसकी पत्नी के गलत संबंध हो गए। लॉकडाउन में उसका बेटा तथा घर पर रहते थे। 22 अप्रैल को उसका आपरेशन हुआ था। उसकी पत्नी उसके बेटे व उससे अलग-थलग रहने लगी। जब उसे अपनी पत्नी की हकीकत का पता लगा तो उसने तकिया से मुंह दबाकर उसे मारने का प्रयास किया था। उसकी पत्नी ने उसे व उसके बेटे को खाना दिया तो उसने शक के आधार पर उसे खाने से मना कर दिया। तब उसकी पत्नी ने कहा था कि उसकी बेटी की तरह उन्हें भी ऊपर पहुंचा देगी। साथ ही कहा था कि वह युवक के साथ रह लेगी। बाद में वह घर से जेवरात, बैंक की पासबुक व चेकबुक तथा 50000 रुपये लेकर चली गई। उसने एक रात अपने साले व भतीजे को साथ ले जाकर ससुराल में अपनी पत्नी व युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा था। उसने शक जताया कि साजिश के तहत उसकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने अध्यापक के बयान पर उसकी पत्नी, युवक व दो अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed