फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Taxi driver lost his life after colliding with a truck

Sonipat News: ट्रक में टकराने से गई थी टैक्सी चालक की जान

Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver lost his life after colliding with a truck
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट के पास टैक्सी चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने टैक्सी चालक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंजाब के जिला जालंधर के तहत आने वाले गांव गोरायां निवासी राकेश ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई हिमांशु अपनी कार को टैक्सी में चलाते थे। उनके भाई सवारी लेकर दिल्ली जाते रहते थे। वह 11 मई को दिल्ली में सवारी छोड़कर लौट रहे थे। जब वह केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर पहुंचे थे, तो उनके भाई के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे। इससे कार उसमें टकराने से उनके भाई घायल हो गए थे। राहगीरों ने हिमांशु को अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे का पता लगने पर वह मौके पर पहुंचे थे और भाई को रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उनके भाई को आराम नहीं होने पर वह पंजाब के लुधियाना स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए थे। वहां पर उनके भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पहले उन्हें हादसे के बारे में पता लगा था कि कार पलटने से उनके भाई घायल हुए थे। उन्होंने पुलिस को यही बयान दर्ज करा दिए थे। अब उन्हें पता लगा कि उनके भाई की कार आगे चल रहे ट्रक चालक के लापरवाही से ब्रेक लगाने के कारण उसमें टकरा से घायल हुए थे, जिसके चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed