फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tanker filled with chemicals collides with trolley on the highway, catches fire, creates traffic jam

Sonipat News: केमिकल से भरा टैंकर हाईवे पर ट्राला से टकराया, लगी आग, लगा रहा जाम

Wed, 06 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tanker filled with chemicals collides with trolley on the highway, catches fire, creates traffic jam
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर पर मंगलवार की सुबह पौने सात बजे केमिकल (सोडियम हाइड्रॉक्साइड) से भरा टैंकर आगे रेत से भरे ट्राला में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। टैंकर में केमिकल का रिसाव होने के कार उस पर लगातार पानी की बौछार की गई और बाद में हाईवे से हटाकर एक तरफ खड़ा किया गया। इस दौरान पानीपत-दिल्ली लेन फ्लाईओवर पर बंद कर दिया गया जिससे सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। छह घंटे बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन


टैंकर चालक केमिकल लेकर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी बीच बहालगढ़ फ्लाईओवर पर टैंकर आगे रेत से भरे ट्राला में जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टैंकर में आग लग गई। चालक को बाहर निकाला गया। उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। चालक की पहचान नहीं हो सकी है। टैंकर का वाल्व खराब होने से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। आग लगने का पता लगते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन टैंकर से केमिकल का रिसाव जारी रहने के चलते उस पर पानी की बौछार की जाती रही। करीब साढ़े तीन घंटे तक पानी की बौछार की गई। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को हाईवे से हटाया जा सका। इसके बाद फ्लाईओवर को खोला गया। दोपहर करीब एक बजे के बाद जाम की स्थिति से राहत मिल सकी।
विज्ञापन




सोडियम हाइड्रॉक्साइड के कारण लोगों को हुई दिक्कत

अग्निशमन विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि केमिकल सोडियम हाइड्रॉक्साइड लग रहा है। एनएओएच में पानी मिलने से इससे हाइड्रोजन गैस निकल रही थी। इसकी वजह से इसके संपर्क में आने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस वजह से पहले फ्लाईओवर को एक तरफ बंद किया गया है। गैस का रिसाव बंद होने के बाद उसे हटाया जा सका। कंपनी की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्लाईओवर बंद करने पर लगा जाम

पानीपत-दिल्ली लेन पर फ्लाईओवर को बंद किया गया था। इसके चलते सर्विस रोड पर वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन गई है। वाहन चालक रेंगकर चल रहे हैं। पानीपत-दिल्ली ही दिल्ली-पानीपत लेन पर भी वाहनों के विपरीत दिशा से चलने से जाम की स्थिति बन गई है। वहीं चौक पर जाम लगा तो सोनीपत से बहालगढ़ रोड पर भी वाहन करीब आधा किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस में जाम में फंसती रही। जिन्हें मशक्कत के बाद निकलवाया गया।

सरपंच ने कराई मुनादी

गांव के सरपंच राजेश ने बताया कि सुबह घूमने निकले तो सांसों में अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर चल रहे थे। इसके बाद गांव में मुनादी कराई और बीमार लोगों को बाहर नहीं निकलने को कहा। उसके बाद आग पर काबू पाया जा रहा। गांव में काफी देर तक हडक़ंप मचा रहा। टैंकर को उठाने के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।


वर्जन

नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद केमिकल से भरे टैंकर में आग लग गई थी। इस पर काबू पा लिया गया। हाईवे को बंद करने के चलते जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस की मदद मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। वाहन को हाईवे से हटा लिया गया है।-इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed