{"_id":"65be0bc3540d4ae64b094594","slug":"taking-money-on-interest-became-problem-for-businessman-in-sonipat-police-registered-case-of-extortion-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: व्यापारी के लिए मुसीबत बना ब्याज पर रुपये लेना, सीआईए-1 की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: व्यापारी के लिए मुसीबत बना ब्याज पर रुपये लेना, सीआईए-1 की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया
Sat, 03 Feb 2024 03:17 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:17 PM IST
सार
गुड़ मंडी निवासी विनित मित्तल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने व्यापार के लिए आशीष, मोहित, काला और राकेश से रुपये उधार लिए थे। उसने 12 फीसदी वार्षिक के ब्याज पर रुपये लिए थे। वह उनके रुपये ब्याज सहित लौटा चुके हैं। उसके बावजूद आरोपी उनसे लगातार जबरन रुपये वसूल रहे है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गुड़ मंडी के रहने वाले व्यापारी के लिए चार लोगों से ब्याज पर रुपये लेना मुसीबत बन गया। व्यापारी का आरोप है कि वह पूरी राशि ब्याज सहित लौटा चुके है। उसके बावजूद चारों आरोपी उनसे जबरन और रुपये मांग रहे हैं। उनके चेक लेने के साथ ही उनसे शपथ पत्र भी हस्ताक्षर करा रखा है। जिस पर पुलिस ने जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 की टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गुड़ मंडी निवासी विनित मित्तल ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने व्यापार के लिए आशीष, मोहित, काला और राकेश से रुपये उधार लिए थे। उसने 12 फीसदी वार्षिक के ब्याज पर रुपये लिए थे। वह उनके रुपये ब्याज सहित लौटा चुके हैं। उसके बावजूद आरोपी उनसे लगातार जबरन रुपये वसूल रहे है। उनके पास उनके हस्ताक्षर किए गए चेक और शपथ पत्र भी है।
विज्ञापन
वह धमकाकर रुपये ले जाते है और उनके घर आकर गाली-गलौज करते हैं। जब वह शहर में कहीं भी होते हैं तो आरोपी पकड़ कर उनसे पैसे ले जाते हैं। उनके डर से वह कई बार अपने घर भी नहीं जा पाते। उनसे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन रुपये मांगने के लिए दबाव बनाने, गालियां देने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच सीआईए-1 को सौंप दी।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए के एएसआई अनिल कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष, मोहित, काला और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पीडि़त के हस्ताक्षर कराकर लिए गए चेक और शपथ पत्र को बरामद कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पीडि़त ने चारों आरोपियों से करीब 30 लाख रुपये उधार लिए थे। उनका कहना है कि सभी रुपये लौटा चुके हैं। उसके बाद भी उन पर दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों से चेक व शपथ पत्र बरामद कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।