फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Take action to stop crimes against women and children: Divisional Commissioner

महिला व बाल अपराध रोकने के लिए करें कार्रवाई : मंडलायुक्त

Fri, 09 Feb 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Take action to stop crimes against women and children: Divisional Commissioner
सोनीपत लघु सचिवालय में बैठक के दौरान पुलिस अधिकारी को निर्देश देते मंडल आयुक्त संजीव वर्मा। सं
सोनीपत। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि महिलाओं व बच्चों पर होने वाले अपराध को रोकने के लिए पुलिस तेजी करे कार्रवाई करे। ताकि उन पर होने वाले अत्याचार पर अंकुश लगाया जा सके। वर्तमान में साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए नागरिकों को लगातार जागरूक करें ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।
विज्ञापन

रोहतक मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोकसभा व विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में संबंधित अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लाएं। साथ ही पहले से मंजूर हो चुके विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा। अधिकारी जन सेवा की भावना से कार्य करें। योजनाओं व नीतियों का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना प्रशासन का प्राथमिकता दायित्व है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को चिह्नित करें, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनके परिजनों को समझाएं और उनका स्कूलों में दाखिला करवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों का भुगतान समय पर करने व राशन वितरण भी पारदर्शी तरीके से करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि उनके व अन्य राजस्व कोर्ट में आने वाले केसों की लगातार समीक्षा कर उनका जल्द निपटान किया जा रहा है। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त विश्राम मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, एसडीएम निर्मल नागर, अमित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed