{"_id":"6872bf24cdb2a574c2080cb4","slug":"sweeping-machine-found-dust-and-dirt-will-not-fly-on-the-roads-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139255-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वीपिंग मशीन मिली, सड़कों पर नहीं उड़ेगी धूल-मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वीपिंग मशीन मिली, सड़कों पर नहीं उड़ेगी धूल-मिट्टी
Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत में रोड स्वीपिंग मशीन हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्त
सोनीपत। रोड स्वीपिंग मशीन की मेयर राजीव जैन ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। यह मशीन वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की तरफ से उपलब्ध करवाई गई है। इस मशीन पर 70 लाख रुपये लागत आई है।
मेयर ने बताया कि इससे पहले आयोग ने 16 लाख रुपये से धूल-मिट्टी पर पानी छिड़काव के लिए दो ट्रैक्टर टैंकर उपलब्ध करवाए थे। आयोग की ओर से विशेषकर सर्दियों के मौसम में वायु की गुणवत्ता में सुधार रहे इसके लिए एंटी स्मोक गन उपलब्ध करवाई जाएगी।
मेयर ने बताया कि पहले भी सड़क की सफाई के लिए दो मशीन चलाई जा रही हैं, जो मुख्य सड़कों के किनारों से धूल-मिट्टी साफ करती हैं। उन्होंने कहा कि सफाई के कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए जन सहयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन
मेयर ने जानकी दास स्कूल से प्रेम नगर टिल्ला व कालूपुर गांव में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ का नारा ध्यान में रखना चाहिए। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र मदान व मोनिका नागर, अधिवक्ता नकीन मेहरा, सफाई निरीक्षक सुंदर मलिक, जोगेंद्र, सहायक अभियंता देवेंद्र खासा भी उपस्थित रहे।