{"_id":"687ea18a46dee02d640a5cbe","slug":"swachhata-warriors-honored-for-improving-ranking-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139650-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रैंकिंग सुधार पर स्वच्छता योद्धा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रैंकिंग सुधार पर स्वच्छता योद्धा सम्मानित
Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता योद्धा को सम्मानित करते मेयर राजीव जैन,
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छता रैंकिंग में देश में 38वां व प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर स्वच्छता योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मेयर राजीव जैन ने गुलाब का फूल देकर सफाई कर्मियों का स्वागत किया तो मंच पर विधायक पवन खरखौदा, उपायुक्त सुशील सारवान, निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ककरोई रोड पर आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साथ बैठकर सहभोज किया जिसमें प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग नहीं किया गया। मेयर ने सफाई कर्मचारियों से कहा कि 38वें पायदान को बरकरार रखने और ऊपर पहुंचने की कमान अब उनके हाथ में है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना हर अधिकारी-कर्मचारी का कर्तव्य है। निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि हम सब एक परिवार के सदस्य बनकर शहर को अपना घर समझते हुए स्वच्छता की तरफ और ज्यादा ध्यान देंगे। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना स्वच्छ हो भारत अपना को हमें अपनी आत्मा में बसाना है।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, साहब सिंह और सफाई निरीक्षक जोगिंद्र, कृष्ण, सुंदर मलिक व रितु राठी, मुख्य सुपरवाइजर अनिल, योगेश, सुपरवाइजर विक्की, दीपक, मुकेश, धर्मेंद्र, बिजेंद्र, जयभगवान, लता, सोनम, रेणु, नीलम व अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर देवेंद्र सूरा, डाॅ. नरेंद्र मित्तल, निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, मुकेश सैनी, पुनीत राई, मोनिका नागर, नवीन तंवर, नीतू दहिया, पार्षद पति त्रिभुवन कौशिक, संजीव वलेचा, देवेंद्र सैनी भी मौजूद रहे।

फोटो 12: सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता योद्धा को सम्मानित करते मेयर राजीव जैन,